Gold Latest Update : सोना खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, आज सोना हुआ बेहद ही सस्ता जानिए 22K और 24K का ताजा रेट।

सोना हमेशा से लोगों के लिए भरोसे की चीज रहा है। चाहे शादी ब्याह का मौसम हो या फिर निवेश करने की बात हो हर कोई चाहता है कि, उसके पास थोड़ा बहुत सोना जरूर रहे लेकिन पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को फिर से सोने की दरों में बदलाव हुआ है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट और आने वाले दिनों में क्या रुझान देखने को मिल सकता है।

आज भारत में सोने का ताजा रेट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13 हजार 86 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोना 11 हजार 995 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यह दरें कल की तुलना में करीब 191 रुपये और 175 रुपये सस्ती हुई हैं यानी आज सोना सस्ता हुआ है वहीं 18 कैरेट सोना 9 हजार 814 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर चल रहा है जो कल से करीब 144 रुपये कम है। यह गिरावट कई वजहों से आई है जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमी और डॉलर में मजबूती शामिल है। ऐसे में ग्राहकों के लिए आज सोना खरीदने का अच्छा मौका माना जा रहा है क्योंकि दाम फिलहाल थोड़ा नीचे हैं।

देश के अलग अलग शहरों में आज सोने के दामों में मामूली फर्क देखा गया है। मुंबई दिल्ली कोलकाता चेन्नई बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 13 हजार 86 रुपये प्रति ग्राम पर चल रहा है वहीं 22 कैरेट सोना 11 हजार 995 रुपये प्रति ग्राम के करीब है। दिल्ली और चेन्नई में यह कीमत कुछ ज्यादा है जहां 24 कैरेट सोना 13 हजार 101 रुपये और 22 कैरेट 12 हजार 10 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में यह रेट 13 हजार 91 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है। कुल मिलाकर देशभर में सोने के भाव में बहुत बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन स्थानीय बाजार के हिसाब से थोड़ी बहुत बढ़ोतरी या गिरावट हो सकती है।

सोने के दाम घटने बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं

सोने की कीमतें कई कारणों से बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी इसका सबसे बड़ा कारण होती है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमत गिरती है वहीं अगर आर्थिक संकट या युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदते हैं। जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है इसके अलावा शादी ब्याह के मौसम में मांग बढ़ने से भी दाम ऊपर चले जाते हैं। भारत में त्योहारों का असर भी सोने की कीमत पर पड़ता है इस समय दिवाली और धनतेरस जैसे त्यौहार नजदीक हैं, जिससे आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ सकती है और रेट दोबारा ऊपर जा सकते हैं।

आने वाले दिनों में क्या होगा सोने का भाव

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाल में तेल की कीमतों और महंगाई के दबाव से सोने को मजबूती मिल सकती है। फिलहाल जिन लोगों को सोना खरीदना है उनके लिए यह समय काफी सही है क्योंकि आने वाले हफ्तों में दरें फिर बढ़ सकती हैं। निवेशक अगर लंबी अवधि के लिए खरीदारी करते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

Leave a Comment