LPG Gas Cylinder Update : दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर हुआ बेहद ही सस्ता, जानिए ताजा रेट।

आज के समय में एलपीजी गैस सिलेंडर हर घर की जरूरत बन चुकी है। गांव हो या शहर हर जगह रसोई में चूल्हे की जगह अब गैस सिलेंडर ने ले ली है। लेकिन जब भी सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता है। अगर आप भी आज की ताज़ा गैस सिलेंडर कीमतें और सब्सिडी की जानकारी जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए जानते हैं आज 12 अक्टूबर 2025 के ताज़ा रेट और सरकार द्वारा दिए जा रहे नए नियमों की पूरी जानकारी।

अन्य शहरों में आज के एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट

भारत के हर राज्य और शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम थोड़े बहुत अलग रहते हैं। अक्टूबर 2025 के अनुसार आज के प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं।

• दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹903 रुपए है।

• मुंबई में यह ₹902 रुपए में मिल रहा है।

• कोलकाता में सिलेंडर की कीमत ₹929 रुपए है।

• चेन्नई में ₹918 रुपए और पटना में ₹970 रुपए तक का रेट चल रहा है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें भी शहर के अनुसार अलग हैं जो 1750 रुपए से लेकर 1930 रुपए तक हैं।

सरकार द्वारा LPG सिलेंडर पर दी जा रही है सब्सिडी

भारत सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए सब्सिडी योजना जारी रखी है। सरकार द्वारा हर एलपीजी उपभोक्ता को प्रति सिलेंडर ₹200 की सब्सिडी दी जा रही है। यह सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजी जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर दिल्ली में गैस सिलेंडर का रेट ₹903 रुपए है तो सब्सिडी के बाद ग्राहक को ₹703 रुपए ही चुकाने होंगे।

गैस सिलेंडर बुकिंग करने की आसान प्रक्रिया

अब एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग करना बहुत आसान हो गया है। आप घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए गैस कंपनी के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर और कंज्यूमर नंबर डालकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप WhatsApp से भी बुकिंग कर सकते हैं। अपनी गैस एजेंसी के WhatsApp नंबर पर Book लिखकर भेजें। अगर आप मिस्ड कॉल से बुकिंग करना चाहते हैं तो इन नंबरों पर कॉल करें।

Indane – 8454955555
Bharat Gas – 7715012345
HP Gas – 9222201122

कॉल करने के बाद आपकी बुकिंग अपने आप कन्फर्म हो जाएगी।

एलपीजी सिलेंडर के दाम क्यों बदलते रहते हैं

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कई कारणों से होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो सिलेंडर की कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं। इसके अलावा डॉलर और रुपये के रेट में उतार चढ़ाव तथा सरकारी टैक्स भी गैस की कीमतों को प्रभावित करते हैं। सरकार समय-समय पर इसमें संशोधन करती है ताकि जनता को राहत दी जा सके।

Leave a Comment